कुरुक्षेत्र के कालवा माजरी गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। करीब एक साल पहले ही उसकी शादी हुई थी और अभी विवाहिता करीब 6 माह की गर्भवती थी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। कुछ देर बाद विवाहिता की ननद आई तो कमरा बंद पाकर उसे शक हुआ। मृतक की पहचान पिंकी 23 निवासी कालवा माजरी के रूप में हुई। पिछले साल फरवरी में पिंकी बेटी नायब सिंह निवासी बोडला की शादी कालवा माजरी के अमन कुमार के साथ हुई थी। अमन पास के ही बेरथला गांव में मेडिकल लैब (लैब टेक्नीशियन) चलाता था। घर पर अकेली थी पिंकी आज शुक्रवार को पिंकी घर पर अकेली थी। उसका पति अमन अपने किसी काम से कुरुक्षेत्र गया हुआ था और ससुराल के लोग भी घर से बाहर थे। दोपहर को उसकी ननद घर आई तो उसने देखा कि उसकी भाभी के कमरे का दरवाजा बंद है। उसे कुछ शक हुआ तो उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। खिड़की से देखा
उसने कमरे की खिड़की से झांक कर अंदर देखा तो उसकी भाभी पिंकी फंदे पर लटकी हुई थी। उसने तुरंत शोर मचा दिया और परिजनों को सूचना देकर बुलाया। परिजन मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया। दहेज के लिए टॉर्चर का आरोप
उधर, पिंकी के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए टॉर्चर करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि दहेज के लिए टॉर्चर करने की वजह से पिंकी कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रही थी। वे कुछ दिन पहले पिंकी से मिलने आए थे। तब पिंकी मायके जाने की जिद कर रही थी। तब उन्होंने उसे समझा दिया। पति समेत 5 पर FIR बाबैन थाना के इंचार्ज राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से नमूने इकट्ठा किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बयान के आधार पर पिंकी के पति, सास राजबाला, ससुर मांगे राम, ननद अन्नु व अमनदीप के खिलाफ सुसाइड करने के लिए उकसाने समेत विभिन्न धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
कुरुक्षेत्र में लैब टेक्नीशियन की पत्नी ने लगाई फांसी:सालभर पहले हुई शादी, 6 महीने की गर्भवती थी, दहेज के लिए टॉर्चर करता था पति
