Kutki health tips : उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाई जाने वाली जड़ी-बूटी कुटकी हमेशा चर्चाओं में रहती है. आयुर्वेद में कुटकी को लिवर स्वास्थ्य और पाचन तंत्र के लिए बेहद लाभकारी माना गया है. ये बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली के ऊंचाई वाले इलाकों में प्राकृतिक रूप से उगती है. लोकल 18 से बात करते हुए बागेश्वर के आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. ऐजल पटेल बताते हैं कि आयुर्वेद में इसे पित्त दोष शांत करने वाली जड़ी कहा गया है. जिन लोगों को शरीर में अधिक गर्मी, मुंह कड़वा रहना, जलन या सिर भारी लगने जैसी शिकायतें रहती हैं, उनके लिए कुटकी रामबाण है.
Kutki benefit : फैटी लिवर वालों के लिए वरदान, गर्भवती महिलाओं के लिए घातक, जानें कुटकी का सीक्रेट
