कुशवाहा महासभा अध्यक्ष का भाजपा सांसद पर गंभीर आरोप:टिकट बंटवारे में पक्षपात की बात कही, बोले – समाज को संजय जायसवाल अपना पालतू समझते हैं

कुशवाहा महासभा अध्यक्ष का भाजपा सांसद पर गंभीर आरोप:टिकट बंटवारे में पक्षपात की बात कही, बोले – समाज को संजय जायसवाल अपना पालतू समझते हैं
Share Now

बेतिया में कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष रमाकांत कुशवाहा ने भाजपा सांसद संजय जायसवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सांसद जायसवाल कुशवाहा समाज के विरोधी हैं और लगातार समाज की उपेक्षा कर रहे हैं। टिकट वितरण में पक्षपात का आरोप लगाया रमाकांत कुशवाहा ने आरोप लगाया कि भाजपा में टिकट वितरण पक्षपातपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने नौतन विधानसभा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि मौजूदा विधायक नारायण साह के खिलाफ भारी विरोध के बावजूद उन्हें टिकट दिया जा रहा है, जो जनता की भावनाओं की अनदेखी है। अध्यक्ष कुशवाहा के अनुसार, सांसद संजय जायसवाल निजी स्वार्थ और व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर टिकट बंटवा रहे हैं, जिससे पार्टी की साख पर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जायसवाल कुशवाहा समाज को अपना पालतू समझते हैं, जबकि इस समाज की राजनीतिक ताकत काफी मजबूत है। कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष ने दी चेतावनी कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि आने वाले चुनाव में कुशवाहा समाज संजय जायसवाल को उनकी राजनीतिक हैसियत दिखा देगा। उन्होंने कहा कि समाज की अनदेखी करने वाला कोई भी नेता भविष्य में राजनीति में टिक नहीं पाएगा। रमाकांत कुशवाहा ने यह भी कहा कि अगर भाजपा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी नहीं होते, तो संजय जायसवाल जैसे नेता की पार्टी में कोई अहमियत नहीं रहती। उन्होंने भाजपा नेतृत्व से समाज की भावनाओं का सम्मान करने का आग्रह किया, अन्यथा कुशवाहा समाज आगामी चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएगा।


Share Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *