कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की सैंट्रल कैंटीन सील:ठेकेदार पर सेक्शुअल हैरासमेंट के आरोप, केयू की ICC की जांच, 7 महीने पहले लाइसेंस खत्म

Spread the love

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (केयूके) की सेंट्रल कैंटीन को अब सील कर दिया गया है। स्टूडेंट्स की तरफ से कई शिकायत मिलने के बाद केयू प्रशासन ने यह कदम उठायाा। खासकर छात्राओं ने ठेकेदार पर सेक्शुअल हैरासमेंट के आरोप लगाए थे। छात्राओं की शिकायत पर केयू की इंटरनल कम्प्लेंट्स कमेटी (ICC) ने जांच की। ICC ने मामलों की जांच के बाद ठेकेदार का लाइसेंस रद्द करने और कैंटीन खाली करने की सिफारिश की गई थी। साथ ही सेंट्रल कैंटीन चलाने का लाइसेंस 31 अगस्त 2025 को खत्म हो चुका था। इसके बाद कोई एक्सटेंशन नहीं दिया गया। केयू की ओर से कई बार मौखिक और लिखित नोटिस जारी किए गए, लेकिन ठेकेदार ने कैंटीन खाली नहीं की। 7 दिन का नोटिस किया जारी केयू की तरफ से 10 मार्च को लीगल नोटिस जारी करके ठेकेदार को 7 दिनों के अंदर कैंटीन खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया। यह अल्टीमेटम 17 मार्च 2026 को खत्म हो गया। उसके अगले दिन चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) और डिप्टी रजिस्ट्रार (जनरल) की कमेटी ने ठेकेदार को फिर से कैंटीन खाली करने की सलाह दी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। केयू ने जुर्माना भी लगाया इसके पहले 13 मार्च को ठेकेदार ने केयू प्रशासन के सामने अपनी बात रखी थी, लेकिन केयू प्रशासन ने उनकी बात को संतोषजनक नहीं माना। इसके अलावा ठेकेदार पर बिजली चोरी का आरोप भी लगा, जिसमें ठेकेदार पर एक लाख रुपए से ज्यादा का जुर्माना लगाया गया था। इसकी जानकारी ठेकेदार को 17 मार्च को जारी लेटर में दी गई थी। कैंटीन को सील कर दिया ठेकेदार के सहयोग नहीं करने पर केयू ने कैंटीन को सील करने का फैसला लिया। फिर केयू प्रशासन ने कोई और नोटिस दिए बगैर कैंटीन को सील करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया, क्योंकि ठेकेदार को पर्याप्त समय दिया जा चुका था। साथ ही कैंटीन पर नोटिस भी चस्पाया गया। सील खोली तो होगी पुलिस कार्रवाई सीलिंग की कार्रवाई चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर (CSO) , प्रॉक्टर, डिप्टी रजिस्ट्रार (जनरल) और शॉपिंग सेंटर कमेटी के कन्वीनर की निगरानी में हुई। ठेकेदार को चेतावनी दी गई है कि सील तोड़ने या बिना अनुमति कैंटीन खोलने की कोशिश की तो उसके खिलाफ पुलिस और कानूनी कार्रवाई होगी। केयू प्रशासन के आदेश पर हुआ एक्शन- आनंद कुमार CSO डॉ. आनन्द ने बताया कि उनके पास केयू प्रशासन की तरफ से लेटर आया था। उस आदेश का पालन करते हुए कैंटीन को सील कर दिया गया। ठेकेदार के नियम नहीं मानने पर एक्शन लिया गया। कैंटीन को सील करने के साथ उस पर नोटिस चस्पाया गया है।