Kumaoni Jewellery: बुरी नजर से बचाती है ये सुहाग की निशानी…जानिए कुमाऊंनी महिलाओं का चर्यो क्यों है खास?

Spread the love

Kumaoni Jewellery: कुमाऊं की संस्कृति में चर्यो विवाहित महिलाओं का अहम आभूषण है, जिसे शादी के बाद पहनाया जाता है और यह सुहाग का प्रतीक माना जाता है. काले मोती और चांदी या सोने के छोटे दानों से बने इस आभूषण को पहनने से पति की लंबी उम्र और परिवार में खुशहाली की कामना जुड़ी होती है. समय के साथ डिजाइन बदलते हुए भी यह पारंपरिक गहना अपनी पहचान बनाए हुए है और नई पीढ़ी भी इसे पहनना पसंद कर रही है.