भारी भरकम मलबे से नीलकंठ सूद, सीता देवी और बुबा भारती के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही उपायुक्त कुल्लू, एसपी सहित पूरा प्रशासन मौका पर पहुंच गया। वहीं रेस्क्यू अभियान के लिए तीन टीमें गठित की गई जिसमें एनडीआरएफ, होमगार्ड व दमकल कर्मी शामिल हैं। राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से शुरू किया गया लेकिन बारिश के कारण रेस्क्यू अभियान को बंद करना पड़ा।
लापता हुए युवकों की पहचान नरेंद्र (32) एनडीआरएफ निवासी व्यासर जिला कुल्लू व अहमीर (21) निवासी कश्मीर के रूप में हुई है।
