क्रिकेटर कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका सिंह चड्ढा के साथ रविवार को कानपुर पहुंचे। काला चश्मा पहने वंशिका ने ट्रेडिशनल सलवार-सूट पहन रखा था। एयरपोर्ट से दोनों BMW में सवार होकर घर पहुंचे। जहां बैंड बाजे से स्वागत किया गया। दुल्हन वंशिका के स्वागत में रेड कार्पेट बिछाया गया। आरती उतारकर वंशिका और कुलदीप की घर के अंदर एंट्री कराई गई। इस दौरान कुलदीप और वंशिका ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन किया। पूरे घर को विदेशी फूलों से सजाया गया है। कुलदीप ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ मसूरी के होटल में शादी की। मंच पर पहुंचकर कुलदीप और वंशिका ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद देर रात मंडप में सात फेरों की रस्म पूरी की गई, जिसके साथ ही दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। शादी से पहले कुलदीप यादव ने वीडियो कॉल के जरिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद भी लिया। समारोह में शामिल होने के लिए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी करीब 1.50 करोड़ रुपए की कार से होटल पहुंचे। 3 तस्वीरें देखिए…. लाल रंग के ट्रेडिशनल सूट में वंशिका कुलदीप यादव अपनी दुल्हन वंशिका के साथ रविवार शाम करीब 4 बजे प्लेन से चकेरी एयरपोर्ट पर उतरे। इस दौरान कुलदीप यादव काले रंग की पैंट और व्हाइट टी-शर्ट पहने थे। ऊपर से एक एम्ब्रॉयडरी वाला शॉल ओढ़ रखा था। साथ ही उन्होंने आंखों पर काला चश्मा लगाया हुआ है, जो उनके लुक को काफी स्टाइलिश बना रहा था। उनकी पत्नी वंशिका लाल रंग के ट्रेडिशनल सूट में नजर आईं, जिस पर बारीक सुनहरी कढ़ाई का काम किया गया है। साथ में मैचिंग लाल दुपट्टा लिया हुआ था और चेहरे पर काले चश्मे पहने हुए थीं। एयरपोर्ट के अराइवल गेट से जोड़ा बाहर निकला। इस दौरान सुरक्षाकर्मी (CISF) उनके आसपास मुस्तैद रहे। कुलदीप और वंशिका दोनों ही शांत मुद्रा में पैदल चलते हुए बाहर की ओर निकल गए। इसके बाद वे ब्लैक कलर की BMW कार से जाजमऊ स्थित अपने घर के लिए रवाना हुए। कुलदीप यादव अपनी दुल्हन के साथ डिफेंस कॉलोनी स्थित आवास पहुंचे। परिवार वालों ने उनका स्वागत किया। घर पर पहले से ही खुशियों का माहौल बना हुआ था। दुल्हन के गृह प्रवेश को लेकर परंपरागत रस्में निभाई गईं और पूरे परिवार ने नए जोड़े को आशीर्वाद दिया। पिता की पसंद के फूलों से सजा घर
घर की सजावट करने वाले डेकोरेटर ने बताया- पूरे घर की सजावट का ठेका दिया गया था। गेट से लेकर कमरे तक देशी के साथ ही विदेशी फूलों से सजावट की गई है। खास तौर पर लिली, आर्किड, ट्यूलिप, हेलिकोनिया, डहलिया के साथ ही बिजली, गेंदा, मनोकामनी, इंग्लिश रोज, जलवेरा, जिप्सो, गुलदौरी, रजनीगंधा, स्टार समेत अन्य फूलों से घर की सजावट की गई है। इन फूलों की पसंद उनके पिता राम सिंह यादव ने की है। सजावट के बाद पूरा घर फूलों की खुशबू से महक उठा है। अब की शादी समारोह की तस्वीरें देखिए…. दिल्ली से आई थी ढोल बजाने वालों की टीम
मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में 14 मार्च की शाम को सबसे पहले जयमाला की रस्म हुई। मंच पर पहुंचकर कुलदीप यादव और वंशिका सिंह ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद देर रात मंडप में सात फेरों की रस्म पूरी की गई, जिसके साथ ही दोनों वैवाहिक बंधन में बंध गए। कुलदीप यादव गोल्डन शेरवानी पहनकर घोड़े पर सवार होकर बारात के साथ दुल्हन लेने निकले। बारात में मौजूद क्रिकेटर्स ने पिंक और सफेद रंग के साफे बांधे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर मेहमानों और खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया। बैंड-बाजे के लिए दिल्ली से छह सदस्यों की ढोल बजाने वाली टीम मसूरी पहुंची थी। होटल में मंडप कोलकाता से मंगाए गए खास फूलों से सजाया गया था, जहां मुख्य विवाह समारोह संपन्न हुआ। क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने डांस किया
शुक्रवार रात आयोजित संगीत और कॉकटेल समारोह में क्रिकेटर सुरेश रैना, रिंकू सिंह और युजवेंद्र चहल ने दूल्हे के साथ जमकर डांस किया। दिल्ली से आए सूफी सिंगर बिस्मिल ने भी शानदार प्रस्तुति दी थी। ————————- यह खबर भी पढ़ें कुलदीप-वंशिका की शादी के बाद लौटने लगे क्रिकेटर:3 दिन तक चली पार्टी, बारात में थिरके कैफ-चहल-तिलक; 17 मार्च को लखनऊ में ग्रैंड रिसेप्शन कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधकर नई जिंदगी की शुरुआत की। मसूरी स्थित आईटीसी सेवॉय होटल में आयोजित शाही समारोह में दोनों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लिए। पढ़ें पूरी खबर….
कुलदीप यादव अपनी दुल्हन के साथ कानपुर पहुंचे:ट्रेडिशनल सूट में दिखीं वंशिका, रेड कार्पेट पर स्वागत; विदेशी फूलों से सजा घर
