कोयल नदी में नहा रहे ममेरे-फुफेरे भाई डूबे, लापता

Spread the love

बच्चों की पहचान कुंड मुहल्ला टिलापर के रहने वाले नाजिम अंसारी उर्फ बबलू का पुत्र सैफ अंसारी (17) और पप्पू हासमी का पुत्र आमिर हासमी (14) के रूप में हुई है। सैफ फुफेरा, जबकि आमिर ममेरा भाई है।

जानकारी के अनुसार सैफ और आमिर अपने परिजनों (महिलाएं) के साथ दोपहर चार बजे कोयल नदी में नहाने गये थे। महिलाएं कपड़े धो रही थीं, जबकि दोनों बच्चे कोयल नदी में नहा रहे थे। अचानक दोनों गहरे पानी में डूबने लगे। महिलाएं दोनों को डूबता देखकर उन्हें बचाने के लिए मदद की गुहार लगाने लगी। स्थानीय लोग जबतक उन्हें बचाने के लिए नदी में उतरते, उससे पहले ही बच्चे डूबकर लापता हो गए थे। हालांकि इसके बाद भी मुहल्ले के तैराकों ने नदी में उतरकर दूर तक उन्हें काफी ढूंढा, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, टीओपी वन प्रभारी इन्द्रदेव पासवान मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर मुहर्रम इंतेजामिया कमिटी के पूर्व जेनरल जीशान खान, शहरयार अली, समाजसेवी कलाम खान, बादल खान ने घटना की जानकारी प्रशासन को दी। स्थानीय लोगों से सूचना प्राप्त कर पुलिस प्रशासन बच्चों को ढूंढने में जुटा है।