बाराबंकी में भीम आर्मी के कार्यकर्ता ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में कोतवाल, दरोगा समेत 6 लोगों पर प्रताड़ित करने और 75 हजार रिश्वत मांगने का आरोप लगाया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने न्याय दिलाने के बजाय NDPS जैसे संगीन मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाने में बुलाकर पिटाई की। परिजनों ने पुलिसकर्मियों समेत अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कार्यकर्ता के आरोपों की जांच की जा रही है। इधर, भीम आर्मी संस्थापक और आजाद समाज पार्टी से सांसद चंद्रशेखर ने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने X पर लिखा- पीड़ित परिवार के लिए 50 लाख मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। मामले की उच्चस्तरीय जांच हो। जैदपुर थाने के दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर गिरफ्तार किया जाए। अब विस्तार से पढ़िए… गांव में हुआ था विवाद, घर में घुसकर पीटा
मामला जैदपुर थाना क्षेत्र के मऊथरी गांव का है। यहां अशोक कुमार पुत्र केशवराम परिवार के साथ रहते थे। वह भीम आर्मी से जुड़े हुए थे। 25 सितंबर को अशोक कुमार का गांव के रामू पुत्र नौमीलाल से विवाद हुआ था। आरोप है कि उसी रात विपक्षी शराब के नशे में अशोक के घर घुस आए। गाली-गलौज की और मारपीट की। अशोक की पत्नी लक्ष्मीवती के साथ अभद्रता की। पुलिस ने विपक्षी की तहरीर पर दर्ज कर ली शिकायत
पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत जैदपुर थाने में की, मगर पुलिस ने विपक्षी की तहरीर पर ही अशोक और उसके परिवार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। इसके बाद से पुलिस ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। बेटे को थाने बुलाकर पीटा गया, 75 हजार रुपए मांगे
परिजनों का कहना है जैदपुर थाना कोतवाल संतोष कुमार सिंह और दरोगा निर्मल अशोक और बेटे रवि को थाने बुलाकर बैठाए रहते थे। बेटे को पीटा भी गया। अशोक से समझौते के नाम पर 75 हजार रुपए मांगे गए। गरीबी की वजह से रकम की व्यवस्था न कर पाने पर अशोक मानसिक रूप से टूट गए थे। परेशान होकर भीम आर्मी कार्यकर्ता ने दी जान
मंगलवार रात अशोक कुमार ने गांव के बाहर पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह ग्रामीणों ने शव लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तलाशी ली तो सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा है- मैं भीम आर्मी का सदस्य अशोक कुमार हूं। मेरी मौत में रामू, अरविंद, अमित पत्रकार , गौतम, जैदपुर कोतवाल संतोष और दरोगा निर्मल का हाथ है। मुझसे 75 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। बेटा बोला- थाने बुलाकर पीटा गया
परिजन और भीम आर्मी कार्यकर्ता शव लेकर पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। दोषियों पुलिसकर्मियों और अन्य आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। अशोक के भाई धर्मराज ने कहा- विपक्षियों की दबंगई और पुलिस की मिलीभगत ने अशोक को मार दिया। बेटे रवि कुमार का कहना है कि थाने में बैठाकर मारती थी। समझौते के नाम पर 75 हजार रुपए मांगती थी। मजबूरी में पिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। जैदपुर एसएचओ संतोष कुमार सिंह का कहना है- 26 सितंबर को मारपीट का मामला आया था। मैंने एक पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। सुसाइड लेटर के बारे में मुझे अभी कुछ पता नहीं है। दूसरे पक्ष के लोग भी अगर एप्लिकेशन लेकर आएंगे तो मुकदमा दर्ज कर लेंगे। एएसपी रितेश सिंह ने बताया- मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। ——————————————- यह खबर भी पढ़ें… यूपी में चल रहे अफ्रीकन-रशियन गर्ल्स के सेक्स रैकेट:स्पा सेंटर्स में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर कस्टमर्स फंसा रहे; देखें स्टिंग अफ्रीकन… रशियन… थाई… ये लड़कियां जिस्मफरोशी के लिए खुद की नुमाइश कर रही हैं। यूपी में स्पा सेंटर की आड़ में इंडियन और थाई गर्ल्स से वैश्यावृत्ति कराना आम बात है। अब इन स्पा सेंटरों में काम्पिटिशन इतना बढ़ गया कि ये कस्टमर्स को फंसाने के लिए अफ्रीकन और रशियन गर्ल्स का सेक्स रैकेट चला रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर गली-चौराहे तक इनके एजेंट एक्टिव हैं, जो लड़कियां उपलब्ध करा रहे। दूसरी ओर, स्पा सेंटर्स में मसाज लेने जाने वालों को एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर जाल में फंसाया जा रहा। पढ़ें पूरी खबर…
कोतवाल-दरोगा ने पीटा, सांसद चंद्रशेखर के कार्यकर्ता ने जान दी:बाराबंकी में पेड़ पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट में 6 लोगों के नाम
