मंच ने छठ पर्व पर व्रती और श्रद्धालुओं में किया खीर का वितरण

Spread the love

शिविर का आयोजन घाघीडीह सेंट्रल जेल के समीप स्थित छठ घाट तालाब के पास किया गया। इस दौरान छठ व्रती और सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच चाय बिस्किट के साथ-साथ खीर का वितरण किया गया। इससे पहले सोमवार की देर शाम से ही संगठन के पदाधिकारी सेवा शिविर को सफल बनाने में तत्पर रहे। रातभर जागकर सारी तैयारियां की गई। मंगलवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ चाय बिस्किट के साथ-साथ खीर का वितरण शुुरू कर दिया गया।

आयोजन को सफल बनाने में महासचिव सुनील पांडेय, सलाहकार विजय कुमार, संरक्षक गोविंदा पति, छठ घाट समिति के आनंद कुमार सिंह सहित अन्‍य स्थानीय निवासियों का सराहनीय योगदान रहा।