हिसार शहर के सूर्य नगर क्षेत्र में रविवार देर रात एक 16 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल किशोर को डायल 112 की टीम ने तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, घायल मानव सूर्य नगर की गली नंबर 11 का निवासी है। वह मिराज सिनेमा में सफाई का काम करता है। रविवार रात करीब 8:30 बजे वह काम से लौट रहा था। जब वह सूर्य नगर की गली नंबर-8 में पहुंचा, तो जानकार युवक ने उसे एकांत में बुलाया। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। 10-12 युवक ने घेरकर पीटा घायल मानव ने बताया कि कुछ ही देर में 10-12 युवक मौके पर इकट्ठा हो गए और उसे घेरकर पीटने लगे। इसी दौरान एक युवक ने उस पर चाकू से वार कर दिया। मानव के अनुसार, हमलावरों में से एक के पास पिस्टल भी थी। नाबालिग की हालत स्थिर घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया।, नाबालिग की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस जांच शुरू की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिसार में नाबालिग पर चाकू से हमला:जानकार ने बहाने से बुलाया, फिर 10-12 युवकों ने घेरा; पिस्टल भी तानी
