नारनौल में स्कूल से लौट रहे छात्र का अपहरण:बाइक सवार लड़कों ने खेतों में ले जाकर पीटा, पुलिस देख छोड़कर भागे आरोपी

Spread the love

हरियाणा के नारनौल में एक छात्र का किडनैप कर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस बारे में पीड़ित के पिता ने पुलिस में शिकायत दी है। वहीं किडनैप करने का एक सीसीटीवी वीडियो भी आया है। जिसमें बाइक सवार कुछ युवा स्टूडेंट को किडनैप करके ले जाते दिखाई दे रहे हैं। मोहल्ला पुरानी सराय के रहने वाले कृष्ण कुमार ने बताया कि उसका लड़का वासूदेव 18 साल का है, वह सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता है। 31 दिसंबर को वह ढाई से तीन बजे स्कूल से घर आ रहा था। जब वह महावीर चौक के पास उनके घर के नजदीक एक गली में था। इस दौरान बाइकों पर सवार होकर कुछ युवक आए। उन युवकों ने उसके लड़के को रोक लिया। जिसके बाद उसको मारपीट कर बाइक पर बैठाकर ले गए। बाइक पर बैठा खेतों में ले गए इसके बाद वे उसके लड़के को दया नगर में खेतों में लेकर गए। दया नगर में उन्होंने उसके लड़के को बुरी तरह से मारा। इस दौरान खेत में काम करने वाले लोगों ने उसके साथ मारपीट होते हुए देख लिया। जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। पुलिस आने पर भागे लड़के पुलिस के आने पर वे लड़के वासूदेव को छोड़कर वहां से फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने युवक को अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर युवक को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। अभी दर्ज नहीं हुआ मामला वहीं इस बारे में शहर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि आज युवक ने बयान दिए हैं कि उसका किडनैप किया गया। जिसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। बयान लेने के बाद पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। इस बारे में जांच जारी है, अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है।