गुरुग्राम के लेपर्ड ट्रेल से युवती का अपहरण कर रेप:अलसुबह दोस्त के साथ लौट रही थी, रियल एस्टेट में कर रही जॉब

Spread the love

गुरुग्राम में अरावली की पहाड़ियों के बीच लेपर्ड ट्रेल से अपने दोस्त के साथ गुजर रही एक युवती का अपहरण और रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अल सुबह करीब तीन बजे दिल दहला देने वाले मामले में पीड़िता एक रियल एस्टेट कंपनी में जॉब करती है और एक इवेंट से वापस लौट रही थी। रास्ते में अरावली की पहाड़ियों पर वे घूमने के लिए रुके तो एक युवक उसका मोबाइल छीन कर पहाड़ियों की तरफ भाग गया। जब युवती पीछे भागी तो उसने उसका अपहरण कर लिया और जंगल और पहाड़ियों की तरफ ले जाकर उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। सिरसा की रहने वाली, पीजी में रहती है युवती मूल रूप से सिरसा की रहने वाली है और गुरुग्राम के एक पीजी में रहती है। वह रविवार अलसुबह अपने बिहार के रहने वाले दोस्त के साथ किसी इवेंट से लौट रही थी। रास्ते में दोनों घूमने के इरादे से लेपर्ड ट्रेल पर कुछ देर रुक गए। घटना इतनी तेजी से हुई कि युवती का दोस्त कुछ समझ नहीं पाया। दोस्त ने मदद की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसे भी धमकाया। हादसे के बाद दोनों ने तुरंत पुलिस काे कॉल किया। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाने पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज किया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया और आरोपी गौरव को उसके निवास पंडाला से गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी स्थानीय है। युवती को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फोरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं, जिसमें मोबाइल और अन्य सामग्री शामिल है। पुलिस मामले की जांच कर रही बादशाहपुर थाना एसएचओ विजयपाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अपहरण और रेप की एफआईआर दर्ज कर कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। जांच में मोबाइल लोकेशन का भी सहारा लिया जा रहा है।