स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग अंतर्गत झारखंड शिक्षा परिणाम परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड स्कूली खेल प्रतियोगिता के तहत हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार से रांची के विभिन्न स्थलों पर हुआ। हॉकी मुकाबले मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम मोरहाबादी और मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बरियातू में खेले जा रहे हैं, जबकि तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन शूटिंग रेंज-3, होटवार में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बरियातू में उद्घाटन समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, उपनिदेशक जीसीईआरटी प्रदीप चौबे और आरडीडीई दक्षिणी छोटानागपुर नीलम एलिन टोप्पो ने खिलाड़ियों की हौसला-आफजाई करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच चतरा बनाम लोहरदगा के बीच खेला गया, जिसमें चतरा ने 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो और झारखंड हॉकी एंबेसडर सुमराय टेटे ने अंडर-19 बालक वर्ग के लोहरदगा बनाम रांची मैच का उद्घाटन किया। इस मैच में रांची ने 5-1 से शानदार जीत हासिल की। तीरंदाजी प्रतियोगिता के नतीजे टीम इवेंट (अंडर-19 बालक वर्ग) पश्चिम सिंहभूम प्रथम बोकारो द्वितीय रांची तृतीय टीम इवेंट (अंडर-19 बालिका वर्ग, इंडियन टीम राउंड) रांची प्रथम पश्चिम सिंहभूम द्वितीय बोकारो तृतीय एकल राउंड (अंडर-19 बालिका, 30 एवं 40 मीटर) प्रिया महली प्रथम लवली कुमारी द्वितीय सुचिता उरांव तृतीय एकल राउंड (अंडर-19 बालक, 30 एवं 40 मीटर) घनश्याम जामुंडा प्रथम सनी हेमब्रम द्वितीय योगेंद्र हस्सा तृतीय पहले दिन के परिणाम… हॉकी प्रतियोगिता अंडर-19 बालक वर्ग {गुमला ने सरायकेला को 2-1 से हराया {बोकारो ने चतरा को 5-1 से हराया अंडर-17 बालक वर्ग {पलामू ने लातेहार को 3-1 से हराया {जामताड़ा ने बोकारो को 2-0 से हराया {हजारीबाग ने चतरा को 5-0 से पराजित किया अंडर-14 बालक वर्ग {चतरा ने बोकारो को 4-0 से हराया अंडर-19 बालिका वर्ग {चतरा ने लोहरदगा को 2-1 से हराया {प. सिंहभूम ने बोकारो को 5-0 से हराया {सरायकेला ने पलामू को 1-0 से मात दी अंडर-17 बालिका वर्ग {पलामू ने लोहरदगा को 1-0 से हराया {प. सिंहभूम ने बोकारो को 3-0 से हराया {चतरा ने सरायकेला को 2-0 से पराजित अंडर-14 बालिका वर्ग {सिमडेगा ने बोकारो को 10-0 से हराया {प. सिंहभूम ने चतरा को 3-0 से हराया शिक्षा परियोजना परिषद रांची के प्रशासी पदाधिकारी सच्चिदानंद द्विवेदी तिग्गा, उपनिदेशक जीसीईआरटी प्रदीप चौबे और आरडीडीई दक्षिणी छोटानागपुर नीलम एलिन टोप्पो ने खिलाड़ियों की हौसला-आफजाई करते हुए प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच चतरा बनाम लोहरदगा के बीच खेला गया, जिसमें चतरा ने 2-1 से जीत दर्ज की। वहीं मोरहाबादी स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पूर्व ओलंपियन मनोहर टोपनो और झारखंड हॉकी एंबेसडर सुमराय टेटे ने अंडर-19 बालक वर्ग के लोहरदगा बनाम रांची मैच का उद्घाटन किया। इस मैच में रांची ने 5-1 से शानदार जीत हासिल की।
खेलो झारखंड : राज्य स्तरीय हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आगाज, रांची और चतरा की टीमों का शानदार प्रदर्शन
