दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में आज एमपी कांग्रेस की एक अहम बैठक होगी। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल एमपी कांग्रेस के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर बाद तीन बजे से होने वाली इस बैठक में मनरेगा का नाम बदले जाने, एसआईआर में वोटर्स के नाम गलत तरीके से हटाए जाने और एमपी कांग्रेस के संगठन के विस्तार और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। राहुल बताएंगे संगठन में कैसे काम कराना है
संगठन सृजन अभियान के तहत 5 महीने पहले अगस्त में एमपी के सभी 71 संगठनात्मक जिला अध्यक्षों की नियुक्ति हुई थी। पांच महीनों से जिला अध्यक्ष बिना कार्यकारिणी के ही काम कर रहे हैं। ऐसे में जिला कांग्रेस की कार्यकारिणी से लेकर संगठन में होने वाली नियुक्तियों पर चर्चा होगी। राहुल गांधी ये बताएंगे कि संगठन में नियुक्ति के बाद किस पदाधिकारी से कैसे काम लेना है और काम की मॉनिटरिंग किस तरह से होगी। ये रहेंगे बैठक में मौजूद
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, सीडब्ल्यूसी मेंबर कमलेश्वर पटेल, सीईसी मेंबर ओंकार सिंह मरकाम, आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया मौजूद रहेंगे।
खरगे-राहुल एमपी कांग्रेस के नेताओं के साथ आज करेंगे मीटिंग:एसआईआर, मनरेगा के साथ संगठन को लेकर होगी चर्चा
