डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रयागराज डीएम पर चुटकी ली। कहा- ये जो जाम लग रहा है, इसे देखो। सतुआ बाबा की रोटी के चक्कर में न पड़ो। यह सुनकर DM मनीष कुमार वर्मा और अफसर हंसने लगे। दरअसल, डिप्टी सीएम सोमवार को माघ मेले की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। संगम नोज पर उन्होंने व्यवस्थाओं की जानकारी DM और मेला अधिकारी से ली। कार में चढ़ते वक्त उन्होंने अफसरों को बुलाया। डिप्टी सीएम एक पैर कार में, दूसरा पावदान पर रखा और गेट पकड़कर खड़े हो गए। अफसर उनके सामने खड़े थे। इसी दौरान उन्होंने नसीहत दी- कोई भी साधु-संत जमीन मांगे, तो उसे दिया जाए। दरअसल, DM ने 6 दिन पहले सतुआ बाबा के आश्रम में चूल्हे पर रोटी सेंकी थी। इसका वीडियो खूब चर्चा में रहा। महाकुंभ के समय से सतुआ बाबा सीएम योगी के करीबी माने जाने लगे हैं। कोट पहने DM ने चूल्हे पर रोटी सेंकी थी 24 दिसंबर को DM मनीष कुमार वर्मा माघ मेला का निरीक्षण करने अफसरों के साथ पहुंचे। इस दौरान वह संतोषदास जी महाराज ‘सतुआ बाबा’ के कैंप में चले गए। यहां DM ने कोट पहने हुए चूल्हे पर रोटी बनाई। बगल में बैठे सतुआ बाबा उन्हें तरीका बता रहे थे। इसके बाद सतुआ बाबा ने कहा था- DM और मेला अधिकारी कैंप में आए थे। उन्होंने साधु-संतों से कुशलक्षेम पूछा और व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। वह भक्ति और सेवाभाव से ओतप्रोत दिखाई दिए। उन्होंने संतों के लिए चूल्हे पर रोटी भी पकाई। 3 पॉइंट में पढ़िए केशव का प्रयागराज दौरा
कौन हैं सतुआ बाबा
प्रयागराज DM से केशव बोले-सतुआ बाबा की रोटी मत सेको:जाम लग रहा, इसे देखो, 6 दिन पहले चूल्हे पर रोटी बनाई थी
