प्रकाश पर्व पर आरएसएस ने निकाला कौमुदी संचलन

Spread the love

गुरूद्वारा के सामने स्वयंसेवकों ने शिवरंजनी व जन्मभूमि का वादन किया। इसके बाद शर्मा टी स्टाल होते हुए नगर निगम पार्क वापस पहुंचकर संचलन पूर्ण हुआ। इस संचलन में शामिल सभी स्वयंसेवक कोई न कोई वाद्य यंत्र बजाते हुए संचलन किया।

संचलन में सबसे आगे घोष दण्ड,उसके बाद आनक दल,फिर प्रणव का दल और उसके पीछे बिगुल,झल्लरी,वंशी और अंत में वेणु का दल संचलन करते हुए वाद्य यंत्र बजा रहा था। संचलन में शामिल स्वयंसेवकों ने भूप, मीरा, तिलंग, शिवरंजनी, जन्मभूमि व ध्वजारोपणम की रचना बजाई। इसी प्रकार शंख में किरण, उदय, श्रीराम, गायत्री व ध्वजावतरणम बजाया गया।

लखनऊ विभाग के विभाग कार्यवाह अमितेश ने बताया कि कौमुदी संचलन की ​विशेषता है कि यह हमेशा रात्रि में होता है। शताब्दी वर्ष में विजयादशमी के अवसर पर लखनऊ में 400 से अधिक स्थानों पर पथ संचलन निकाला गया।

इस अवसर पर लखनऊ के विभाग प्रचारक अनिल,विभाग सह शारीरिक प्रमुख अतुल सिंह, बृजनन्दन राजू,विभाग विद्यार्थी कार्य प्रमुख शिवा उपस्थित रहे।