पटना के सदाकत आश्रम में गुरुवार दोपहर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान AICC महासचिव डॉ सैय्यद नासिर हुसैन, बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और सीएलपी डॉ. शकील अहमद खान मौजूद रहे। इस दौरान AICC महासचिव डॉ सैय्यद नासिर हुसैन ने कहा कि, कल की CWC की बैठक काफी सफल रही। बिहार में पिछले 20 साल में हमारी पॉलिटिकल पोजिशनिंग क्या होगी, हम कैसा कैंपेन करेंगे इस पर बात हुई। महागठबंधन की ओर से EBC के लिए एक बड़ा अनाउंसमेंट हुआ। कांग्रेस ने कांस्टीट्यूशन के लिए काम किया है। हम पिछड़े वर्ग को अधिकार देना चाहते हैं- AICC महासचिव उन्होंने आगे कहा कि, दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में एक सरकारी आर्डर निकला है, जिसमें अपने नाम के आगे अपनी जात नहीं लिख सकते हैं। यह दो सोच के बीच में टकराव है। हमने कास्ट सेंसेक्स की मांग की थी, ताकि यह पता चले कि किसको कितना फायदा मिला है। यह तय किया जा सके कि किसको कितना मिलना चाहिए, किस कास्ट के लिए क्या करना चाहिए। हम पिछड़े वर्ग को अधिकार देना चाहते हैं। कर्नाटक और तेलंगाना के तर्ज पर बिहार का करेंगे विकास – AICC महासचिव AICC महासचिव ने आगे कहा कि, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन इस बिहार चुनाव में जोर शोर से भाग लेगा। हमारे लिए बिहार चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस यहां कैंपेन लीड करेगी। जो सरकार बनेगी, उसमें हम सभी मेनिफेस्टो को इम्प्लीमेंट करेंगे। बिहार को कर्नाटक और तेलंगाना के तर्ज पर विकास की राह पर ले जाएंगे। 55 विभागों में 4 लाख से अधिक पद खाली – राजेश राम बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, विपक्ष के रूप में रहकर अपनी भूमिका जनहित के मुद्दों पर लेकर चल रहे हैं। अगर हमारी सरकार बनेगी तो हम रोजगार देंगे। यहां 55 विभाग है और उसमें 4 लाख 49 हजार पद रिक्त हैं। हमने रोजगार मेला लगाया और ऑन स्पॉट 24 हजार नौकरियां दी। जबकि रोजगार मेला लगाने का काम हमारा नहीं, बल्कि सत्ता पक्ष का है। फिर भी 270 कंपनियां बुलाकर हमने नौकरी देने का काम किया। कल 12 बजे पटना में प्रियंका गांधी का महिला संवाद सीएलपी डॉ. शकील अहमद खान ने कहा कि, बिहार सरकार दावा करती है कि महिला के उत्थान के लिए उन्होंने बहुत काम किया है। कल प्रियंका गांधी बिहार आ रही हैं। पटना में महिला संवाद होना है। पूरे बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में जो महिलाएं काम करती हैं, जिसमें आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, जीविका दीदी, उत्पीड़न वाली महिलाएं यहां आयेंगी। कल 12 बजे पटना में महिला संवाद है और दोपहर 3 बजे मोतिहारी में जन सभा है।
‘बिहार में कर्नाटक-तेलंगाना मॉडल पर होगा विकास’:पटना में AICC महासचिव का ऐलान, राजेश राम बोले- हम पिछड़े वर्ग को देना चाहते हैं अधिकार
