कन्हैया मित्तल बोले-पीड़ित श्रद्धालुओं के साथ जाउंगा सालासर:हिसार की फैमिली से फोन पर की बात, परिवार बोला-अभी जाने का फैसला नहीं लिया

Spread the love

हिसार के श्रद्धालुओं से सालासर धाम मंदिर में मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। एक दिन पहले मंगलवार को जहां किसान सभा ने सुजानगढ़ में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया। वहीं अब पूरे विवाद को सुलझाने भजन गायक कन्हैया मित्तल सामने आए हैं। मंगलवार शाम को उन्होंने सोशल मीडिया पर लाइव आकर 15 मिनट इस टॉपिक पर चर्चा की। इसके बाद परिवार से फोन पर बात की। कन्हैया मित्तल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिवार से बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग शेयर की और लिखा कि “बालाजी महाराज के सभी बच्चे हैं और हम एक हैं। बहुत-बहुत आभार हिसार के परिवार का जिन्होंने पुनः सालासर जाने के लिए हां भरी और सनातनियों की एकता की एक मिसाल कायम की। 10 अप्रैल को मैं और मेरा हिसार का परिवार एक साथ सालासर बालाजी के माथा टेकेंगे। वहीं आज बालाजी मार्केट एसोसिएशन ने भी हिसार में मसले पर बैठक बुलाकर आगामी कार्रवाई करने को मंथन की बात कही है। वहीं परिवार का कहना है कि उन्होंने अभी जाने का कोई फैसला नहीं लिया है। हिसार में व्यापारियों ने बुलाई बैठक वहीं मामले में हिसार में बालाजी मार्केट एसोसिएशन के दुकानदारों ने बैठक बुलाई है। जिस परिवार से मारपीट हुई है वह बालाजी मार्केट एसोसिएशन के प्रधान संजय मेहता हैं। राठी कॉलोनी के संजय मेहता ने दैनिक भास्कर एप को बताया कि कन्हैया मित्तल का उनके पास फोन आया था, मगर अभी तक परिवार जाने पर सहमत नहीं हुआ है। आज इसको लेकर मार्केट एसोसिएशन ने बैठक बुलाई है इसी में आगामी फैसला लिया जाएगा। परिवार के साथ मारपीट के 2 PHOTOS… कन्हैया मित्तल ने लाइव आकर की 3 बड़ी बातें…