टेट परीक्षाओं की अस्थाई उत्तर कुंजियां बोर्ड की वेबसाइट पर

Spread the love

बोर्ड सचिव डॉ मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी में दर्ज उत्तरों पर कोई आपत्ति है, वे प्रमाणित तथ्यों सहित अपनी आपत्तियां 28 जुलाई 2025 तक ई-मेल या कार्यदिवसों में व्यक्तिगत रूप से बोर्ड कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। डाक द्वारा भेजी गई आपत्तियां भी 28 जुलाई की शाम 5 बजे तक ही स्वीकार्य होंगी। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आपत्तियों तथा बिना प्रमाण के आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड के दूरभाष नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।