प्रधानाचार्य सुभाष कुमार ने मुख्य अतिथि के समक्ष वार्षिक रिपोर्ट और स्कूल की समस्त गतिविधियों का विवरण दिया। उन्होंने बताया स्कूल की स्थापना वर्ष 2007 में की गई। उन्होंने बताया स्कूल के विद्यार्थी पढ़ाई में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है तो स्कूल के बच्चे अन्य गतिविधियों में भी आगे रहते हैं और जिला राज्य स्तर तक स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। विभागाध्यक्ष मीनाक्षी ने भी शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
इस दौरान मुख्यअतिथि ने परीक्षाओं, खेलों, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार बांटे। उन्होंने स्कूल ग्राउंड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की और सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए निजी खाते से एक लाख रुपये दिए।
