पंचायतों के समग्र विकास के लिए कारगर कदम उठाएं अधिकारी : बाली

Spread the love

उन्होंने विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि गांव और गरीब के विकास कार्यो में किसी भी तरह की कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में बड़े विकास कार्यो के साथ-साथ गांव और गरीबों तक विकास पहुंचाना सबसे महत्वपूर्ण कार्य है ताकि प्रत्येक व्यक्ति तक सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं पहुंचाई जा सके।

उन्होंने कहा कि गांव और गरीब की समस्याओं को जानने के लिए उन्होंने आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम पूर्व में किए थे जिसके तहत हर गांव की समस्या के अनुसार विकास कार्य किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के नवीन अवसर उपलब्ध करवाना तथा उन्हें स्वरोजगार के साथ जोड़ना सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। युवाओं को बेहतर प्लेसमेंट के अवसर प्रदान करने के लिए रोजगार मेलों व कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन भी निरंतर करवाया जा रहा है।

टिम्बर हार पठियार प्राइमरी स्कूल जिसे पूर्व में बच्चों की संख्या कम होने के चलते मर्ज कर दिया गया था। स्थानीय लोगों ने स्कूल में पुनः बच्चों की संख्या बढ़ा ली है और इस स्कूल को पुनः शुरू करवाने को लेकर स्थानीय लोग स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के साथ आरएस बाली के पास मिलने पहुंचे। आरएस बाली ने इन छोटे बच्चों और स्थानीय लोगों को निराश नहीं किया। उन्होंने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की हिमाचल प्रदेश शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से वीडियो कॉल के माध्यम से बात करवाई। ताकि इस स्कूल को पुनः खोलने के लिए कदम उठाए जा सकें।