लापता 9 वर्षीय बच्चे का शव बरामद, आरोपी मजदूर गिरफ्तार

Spread the love

एसपी मयंक चौधरी के नेतृत्व में 8 पुलिस टीमों ने जांच शुरू की। टीमों ने एसडीआरएफ, डॉग स्क्वायड, ड्रोन कैमरे और सीसीटीवी फुटेज की मदद से छानबीन की। मजदूरों के अटेंडेंस रजिस्टर की जांच के दौरान पुलिस को लक्ष्मी नाम के मजदूर पर शक हुआ।

उधर पुलिस पूछताछ में लक्ष्मी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि आपसी विवाद के कारण गुस्से में आकर उसने बच्चे का गला दबा दिया और शव को एचआरटीसी वर्कशॉप के पास जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल पर वारदात का रिक्रिएशन करवाया। वहीं बच्चे के शव को सिविल अस्पताल देहरा में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों ने मृतक बच्चे की पहचान कर ली है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है।