प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाने को मजबूर काला पुल, रामनगर, शाम नगर और कोतवाली बाजार में जल संकट गहरा गया है। स्थानीय निवासी बोरवेल और प्राकृतिक स्रोतों से पानी लाने को मजबूर हैं। पूर्व महापौर देविंदर जग्गी और पार्षद ओंकार नेहरिया ने प्रभावित क्षेत्रों में पानी के टैंकरों की मांग की है।
उधर प्रशासन का कहना है कि बारिश रुकते ही क्षतिग्रस्त पाइपलाइनों की मरम्मत तेज की जाएगी। जल्द ही स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया जा रहा है।
