प्रभारी व प्रदेश महामंत्री संजीव ठाकुर ने संगठन का परिचय करने के बाद प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे एक बूथ 10 किसान अभियान पर जोर देते हुए कहा कि अब मंडल स्तर पर बैठकें की जाएंगी और कार्यकारणी का विस्तार भी किया जाएगा। हर बूथ में हर किसान तक केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी को मिले। प्रदेश, जिला व मंडल के पदाधिकारियों का प्रवास हर बूथ पर हो, इस पर ध्यान देने की जरूरत है।बैठक में जिला कार्यकारणी के सभी पदाधिकारी, सभी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष व महामंत्री के साथ प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल रहे।
मोदी सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की हर किसान को मिले जानकारी : सचिन शर्मा
