वीरभद्र के कार्यक्रम में प्रियंका गांधी ने वीरभद्र को ही भुलाया : विपिन परमार

Spread the love

सोमवार को जारी एक प्रेस बयान में परमार ने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के लिए आयोजित कार्यक्रम में प्रियंका ने उनका जिक्र तक नहीं किया। उनके बारे में, उनकी नीतियों और हिमाचल को दिए गए योगदान के बारे में प्रियंका गांधी ने चंद शब्द तक नहीं कहे। उलटा केंद्र सरकार को कोसतीं नजर आईं।

परमार ने कहा कि वीरभद्र सिंह को चाहने वालों को प्रियंका क्या जवाब देंगी। हर बार केंद्र सरकार को कोसने वाली प्रियंका गांधी हिमाचल की जनता को जवाब दे कि आपदाग्रस्त हिमाचल का हालचाल पूछने वह कितनी बार मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा पहुंचीं। कब प्रियंका गांधी और उनकी पार्टी के दिग्गज नेताओं ने विपदा में बाढ़ पीड़ितों का दर्द जाना।

परमार ने कहा कि कांग्रेस नेत्री ने वीरभद्र सिंह के कार्यक्रम में उनके बारे में दो लाइन तक नहीं बोलीं, उलटा यही कहती रहीं कि केंद्र ने हिमाचल को कुछ नहीं दिया। मैं यह पूछना चाहता हूं कि एक तो आपने आपदा ग्रस्त हिमाचल का हाल तक नहीं पूछा और कहती फिरती हैं कि मैं हिमाचल की बेटी हूं। मेरा घर हिमाचल में है, तो यह कैसा अपनापन है। जनता का दर्द न जानने वाली प्रियंका का हिमाचल घर कैसे हो सकता है। अपनों की परवाह अपने ही करते हैं और केंद्र सरकार ने यह करके दिखाया है। पहले तो भाजपा के नेता आपदाग्रस्त हिमाचल का दौरा करते नजर आए। हर नेता आपदाग्रस्त क्षेत्रों में था, जनता के बीच उनके आंसू पोंछ रहा था। इसके बाद केंद्र ने हिमाचल का दर्द देख दिल खोलकर मदद की और इसके आंकड़े भी गवाह हैं।