एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि उक्त आरोपीगण लंबे समय से नशे के अवैध धंधे में सक्रिय थे और निरंतर पुलिस की निगरानी में थे। मंगलवार देर रात्रि को पुख्ता गुप्त सूचना पर पुलिस की विशेष टीम द्वारा नियमानुसार त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर सूद के रिहाईशी मकान में उसके कमरा में उक्त दोनों आरोपियों को रंगे हाथों काबू किया तथा कमरे में इनके कब्जे से 7.08 ग्राम चिट्टा व 4 इन्जैक्शन/सिरिंज बरामद करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई नियमानुसार प्रगति पर है।
बैजनाथ में रिहायशी मकान से चिट्टा और इंजेक्शन बरामद, दो युवक गिरफ्तार
