सभा में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया। उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह ने मुख्यमंत्री पद का त्याग कर कारसेवकों की रक्षा करना अपने धर्म का हिस्सा माना। उनके इस त्याग और दृढ़ संकल्प का परिणाम है कि आज हम अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को साकार होते देख रहे हैं।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने उल्लेख किया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुधारने के लिए कल्याण सिंह द्वारा गठित एस.टी.एफ. (स्पेशल टास्क फोर्स) राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जिसने अपराध नियंत्रण में अभूतपूर्व सफलता हासिल की। कार्यक्रम का संचालन सोमनाथ विश्वकर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ओमप्रकाश यादव बाबू ने किया। इस मौके पर सोहनलाल आर्य, गोपाल जायसवाल, शंकर जायसवाल, अखिल वर्मा, कन्हैया लाल सेठ, निर्मल मिश्रा, धर्मचंद केशरी, मंगलेश जायसवाल, धीरेन्द्र शर्मा, मनीष चौरसिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
