सभी प्रतिष्ठानों से खाने के सैंपल लिये गये। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच, स्वच्छता की स्थिति का मूल्यांकन और मिलावट की रोकथाम को लेकर यह निरीक्षण किया गया है।
सौरभ रेस्टोरेंट, राज माता होटल, बिहारी होटल, बाबू स्वीट्स, मुस्कान स्वीट्स एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया गया। राज माता होटल खोआ, सौरभ रेस्टोरेंट से रसगुल्ला एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय से आटा, काबूली चना, अरहर दाल, सेवई और चना दाल सैंपल के रूप में कलेक्ट किये गये।
साफ-सफाई नहीं होने के कारण राज माता होटल, सौरभ रेस्टोरेंट, बिहारी होटल, बाबू और मुस्कान स्वीट्स से स्पष्टीकरण मांगा गया। मुस्कान स्वीट्स में एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक को नष्ट किया गया।
