कबड्डी चैंपियंस लीग (KCL) आज से हरियाणा के सोनीपत जिले के राई में शुरू हो रही है। हरियाणा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, राई में पहले ही दिन दो हाई-इंटेंसिटी मुकाबले खेले जाएंगे, जो लीग के आधिकारिक शुभारंभ का संकेत देंगे। आज शाम 7 बजे लीग के उद्घाटन मुकाबलों की शुरुआत होगी। लीग की शुरुआत के पहले ही दिन उद्घाटन मुकाबला सोनीपत स्टार्स और गुरुग्राम के बीच खेला जाएगा। यह ऐतिहासिक मैच हरियाणा की दो मजबूत टीमों को आमने-सामने लाएगा, जो सीजन की पहली जीत के साथ अपनी छाप छोड़ने को उत्सुक हैं। सोनीपत स्टार्स अपनी अनुशासित संरचना और रणनीतिक खेल पर भरोसा करेंगे, जबकि गुरुग्राम आक्रामक रेड, एथलेटिक प्रदर्शन और हमलावर सोच के साथ मुकाबला करने उतरेंगे। पहले ही मैच में जोश, जज्बा और हाई-इंटेंसिटी कबड्डी देखने को मिलेगी। अयान लोहचब बोले- उद्घाटन मैच खेलना गर्व का क्षण उद्घाटन मुकाबले से पहले आत्मविश्वास जताते हुए सोनीपत स्टार्स के प्रमुख खिलाड़ी अयान लोहचब ने कहा कि उद्घाटन मैच खेलना हमारे लिए गर्व का क्षण है। हमें घरेलू मैदान का फायदा मिलेगा और हम प्रशंसकों के लिए एक शानदार शुरुआत करना चाहते हैं। टीम पूरी तरह तैयार है और हम KCL में अपने सफर की सही शुरुआत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। बड़ मंच पर छाप छोड़ने का मौका वहीं गुरुग्राम के प्रमुख खिलाड़ी नीरज नरवाल ने कहा, “यह एक बड़ा मंच है और अपनी छाप छोड़ने का बेहतरीन अवसर है। हम निडर कबड्डी खेलने के लिए तैयार हैं और कबड्डी चैंपियंस लीग के पहले मुकाबले में प्रशंसकों को रोमांचक शुरुआत देना चाहते हैं। दूसरे मुकाबले में रोहतक और करनाल आमने सामने वहीं आज उद्घाटन के दिन दो मुकाबलों के साथ होने जा रहा है जब रोहतक रॉयल्स और करनाल किंग्स आमने-सामने होंगे। रोहतक रॉयल्स अपनी संतुलित और संगठित डिफेंस के लिए जानी जाती है और मुकाबले के अहम पलों को नियंत्रित करने का प्रयास करेगी। दूसरी ओर करनाल किंग्स तेज़ रेड और आक्रामक खेल शैली के साथ पूरे मैच में दबाव बनाए रखने की रणनीति के साथ उतरेगी। रोहतक के खिलाड़ी रणनीति से खेलेंगे मुकाबले से पहले रोहतक रॉयल्स के प्रमुख खिलाड़ी विजय मलिक ने कहा, “हमारा फोकस शांत रहते हुए अपनी रणनीति को सही तरीके से लागू करने पर है। पहला मैच महत्वपूर्ण है और हम सीजन की सकारात्मक शुरुआत करना चाहते हैं। करनाल की टीम के पास मजबूत डिफेंस करनाल किंग्स के खिलाड़ी सुनील मलिक ने कहा, “यह वही पल है जिसका हम इंतजार कर रहे थे। टीम ने इस मौके का सपना देखा है और अब उसे हकीकत में बदलने के लिए तैयार है। हम अपनी आक्रामक ताकत और मजबूत डिफेंस पर भरोसा करते हैं और पहली सीटी से ही पूरी तीव्रता के साथ मुकाबला करेंगे।
सोनीपत में आज से कबड्डी चैंपियंस लीग का आगाज:उद्घाटन मुकाबले में आमने-सामने होंगी सोनीपत स्टार्स और गुरुग्राम की टीम
