न्यायमूर्ति पवन कुमार बजंथरी ने पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रुप में ली शपथ

Spread the love

शपथ ग्रहण समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हुए। उनके साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी थे। मुख्यमंत्री ने इस शपथ ग्रहण समारोह की तस्वीरें भी साझा की है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा कि आज पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (मनोनीत) न्यायमूर्ति पवन कुमार भीमप्पा बजंथरी जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ।

दरअसल, पवन कुमार बजंथरी 27 अगस्त, 2025 से पटना उच्च न्यायालय के कार्यकारी न्यायाधीश के तौर पर अपना दायित्व संभाल रहे थे। तत्कालीन मु्ख्य न्यायाधीस जस्टिस बिपुल एम. पंचोली के उच्चतम न्यायालय में पदोन्नत होने के बाद से यह पद रिक्त हो गया था। शपथ ग्रहण के बाद अब पवन कुमार बजंधरी पू्र्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के तौर पर पटना उच्च न्यायालय में न्यायिक प्रशासन का नेतृत्व करेंगे।