दर्शन उपरांत मंदिर परिसर में उनका स्वागत एवं सम्मान मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने किया । समिति ने उन्हें शॉल, प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट कर महाकाल बाबा की परंपरागत आतिथ्य परंपरा के अनुरूप सम्मानित किया।
इस अवसर पर जुबिन नौटियाल ने महाकाल मंदिर की व्यवस्था, अनुशासन, सुरक्षा और भव्यता की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर की दिव्यता और धार्मिक गरिमा अद्भुत है। साथ ही उन्होंने सभी देशवासियों के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वे महाकाल बाबा से देश की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं।
