स्कॉटलैंड से पहाड़ की वादियों तक का सफर! जानें कैसे बना मशकबीन उत्तराखंड की संस्कृति का हिस्सा

Spread the love

Uttarakhand Traditional Musical Instrument Mashakbeen: स्कॉटलैंड के ‘बैगपाइप’ से लेकर उत्तराखंड की वादियों तक, मशकबीन का सफर बेहद दिलचस्प है. ब्रिटिश काल में फौजियों के साथ पहाड़ पहुंचा यह वाद्ययंत्र आज पूरे उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है. चमड़े की मशक में फूंक भरकर और उंगलियों के जादू से निकलने वाली इसकी गूंजदार धुनें, शादियों और मेलों की रौनक बढ़ा देती हैं. शिक्षिका सुनीता टम्टा बताती हैं कि डीजे के इस आधुनिक दौर में भी मशकबीन की धुन आज भी लोगों के दिलों में बसती है और यह हमारी फौजी विरासत और लोक संस्कृति का एक अनूठा संगम है.