हरियाणा बीजेपी में अब बाहरी लोगों की एंट्री आसान नहीं होगी। बिना संगठन के रजामंदी के दूसरे दलों के नेता अब पार्टी में नहीं आ सकेंगे। इसकी और कोई वजह नहीं है, बीजेपी ने जॉइनिंग को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है। संगठन ने स्टेट और डिस्ट्रिक्ट लेवल पर जॉइनिंग कमेटियों का गठन कर दिया है। संगठन में अब जो भी जॉइनिंग से जुड़े फैसले होंगे, वह इन कमेटियों के स्तर पर ही लिए जाएंगे। सबसे अहम बात यह है कि इन कमेटियों में मंत्रियों, विधायकों, जिलाध्यक्षों को और सीनियर नेताओं को शामिल किया गया है। स्टेट लेवल पर बनी कमेटी में चार सदस्यों को शामिल किया गया है, वहीं डिस्ट्रिक्ट लेवल पर बनी कमेटी में तीन सदस्यों को जॉइनिंग की जिम्मेदारी दी गई है। यहां पढ़ते हैं क्यों बीजेपी ने लिया ये फैसला… 1. कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर होगी सूत्रों की मानें तो हरियाणा बीजेपी में पिछले कुछ दिनों में कार्यकर्ताओं में नाराजगी की खबरें आ रही थीं। कार्यकर्ताओं का कहना था कि बाहरी दलों से आने वाले लोगों को ही संगठन और सरकार में बड़े और अहम पदों की जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, संगठन में सालों से डटे कार्यकर्ताओं को अनदेखी की जा रही थी, जिसका इनपुट पार्टी को भी मिला। संगठन ने इसको गंभीरता से लेते हुए जॉइनिंग को लेकर ये नया मेगा प्लान तैयार किया है। 2. संगठन को मजबूती मिलेगी संगठन के इस फैसले से कार्यकर्ताओं में एक अच्छा मैसेज जाएगा। इससे उनको संगठन में कार्यकर्ता आगे बढ़ने के लिए अच्छा काम करेंगे। साथ ही उनके लिए रास्ते भी खुलेंगे। साथ ही बाहर से आने वाले नेताओं को वेरिफिकेशन भी आसान होगा। कई बार कुछ ऐसे नेताओं की एंट्री हो जाती है जो संगठन के हिसाब से फिट नहीं होते हैं, और बाद में संगठन को बैकफुट पर आना पड़ता है। इस फैसले से बाहरी नेताओं के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आसान होगी। 3. बाहरी नेताओं की एंट्री लगेगी लगाम सूत्रों की मानें तो संगठन में पिछले 11 सालों के दौरान कई ऐसे नेताओं की एंट्री हुई है, जो बाहरी दलों से आए हैं। चूंकि उन नेताओं को बाहरी दलों से लाया गया है इसलिए संगठन से लेकर सरकार तक उन्हीं अच्छी और लाभप्रद जगहों पर आसानी से पोस्टिंग या नियुक्ति मिल जाती है, जिस कारण से संगठन में सालों से काम कर रहे कार्यकर्ताओं को निराश हाथ लगती है। संगठन के इस फैसले से बाहरी नेताओं की एंट्री पर लगाम लगेगी और पार्टी के कोर कैडर को आगे बढ़ने के अच्छे जांच मिलेंगे। यहां देखिए स्टेट लेवल और डिस्ट्रिक्ट लेवल की जॉइनिंग लिस्ट…
हरियाणा BJP में अब आसान नहीं होगी जॉइनिंग:बिना संगठन की रजामंदी के नहीं होगी एंट्री; पार्टी ने स्टेट-डिस्ट्रिक्ट लेवल की कमेटियां बनाईं, इसकी 3 वजह
