जोधपुर-मऊ स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन रविवार को

jodhpur-mau-special-express-will-operate-on-sunday
Spread the love

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि जोधपुर-मऊ ट्रेन संख्या 04823 जोधपुर स्टेशन से 23 नवंबर की शाम 5.30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 11.20 बजे मऊ पहुंच जाएगी।

इसी तरह ट्रेन 04824 मऊ-जोधपुर एक्सप्रेस 25 नवंबर सुबह 4 बजे मऊ से प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 8.55 बजे जोधपुर पहुंच जाएगी। स्पेशल ट्रेन का आवागमन में पीपाड़ रोड, गोटन, मेड़ता रोड, रेन, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, नावां सिटी, फुलेरा, जयपुर, गांधी नगर जयपुर, बांदीकुई, मंडावर, खेरली, नदबई, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या धाम, शाहगंज, खोरासन रोड, आज़मगढ़ तथा मुहम्मदाबाद स्टेशनों पर ठहराव होगा।