मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की उपस्थिति में सर्वसम्मति से घाटशिला उपचुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया है। बहुत जल्द कोल्हान प्रमंडल के घाटशिला क्षेत्र के लोग बैठक कर सर्वसम्मति से प्रत्याशी का चयन कर पार्टी, केंद्रीय कमेटी को भेजेगी। इसे केंद्रीय कमेटी आधिकारिक रूप से प्रत्याशी घोषित करेगी।
महतो ने बताया कि केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो की अगुवाई में घाटशिला विधानसभा के चारों प्रखंड के 300 बूथ में चुनाव जितने के लिए पार्टी पूरी ताकत लगायेगी।
इस अवसर पर केंद्रीय पदाधिकारी कोल्हान प्रमंडल के जिला, प्रखंड पदाधिकारी, घाटशिला के गणमान्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
