पीएम के अभियान में विकसित भारत बनाने में भूमि‍का अदा कर रहा झाररखंड

Spread the love

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया है कि इस अभि‍यान के तहत अबतक राज्य में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है। जिनमें 15 लाख से ज्यादा लाभार्थी अधिकांश महिलाएं जुड़ चुकी हैं। शिविरों में उच्च रक्तचाप, डायबिटीज, कैंसर स्क्रीनिंग, टीबी, सिकल सेल, एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य, टीकाकरण, उच्च रक्तचाप, कैंसर, तपेदिक और प्रसवपूर्व जांच, मातृ-शिशु स्वास्थ्य जैसी बीमारियों की जांच जैसी विशेष सेवाएं दी जा रही हैं।

इसके साथ ही आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन आईडी और पीएम-जय कार्ड भी लाभार्थियों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

झारखंड में चल रहे इस अभियान को सफल बनाने के लिए बकायदा राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) का तीन सदस्यीय निरीक्षण दल 21 सितंबर से पांच दिवसीय झारखंड दौरे पर ही है। निरीक्षण टीम ने अब तक की प्रगति को संतोषजनक बताया है और इसे और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए हैं। निरीक्षण दल में एनएचए की ओएसडी डॉ राजलक्ष्मी दास, जनसंपर्क अधिकारी नीलजा आंगमो और विभागीय पदाधिकारी हृदानंद शामिल हैं। दल ने अबतक सदर अस्पतालों, ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण कर स्थानीय स्वास्थ्यकर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिया। टीम ने रांची, खूंटी, गोड्डा, रामगढ़, हजारीबाग, पाकुड़ और गुमला जिलों का दौरा कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और स्थानीय कर्मियों को दिशा-निर्देश दिया। आनेवाले दिनों में यह दल देवघर, बोकारो, लातेहार और लोहरदगा जिलों का दौरा करेगा।