झारखंड हिंदी साहित्य भारती की ओर से 21 सितंबर को होगा कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

बैठक की अध्यक्षता करते हुए संस्था के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यह कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन न होकर हिंदी भाषा के गौरव, इसकी समृद्ध परंपरा और वैश्विक महत्व को रेखांकित करने वाला प्रेरणादायी अवसर बने।

उन्होंने कहा कि हिंदी साहित्य भारती का उद्देश्य हिंदी को राष्ट्र की आत्मा के रूप में स्थापित करना और नई पीढ़ी को इसके महत्व से जोड़ना है। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से मिलकर इस आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप देने की अपील की।

बैठक में यह भी तय किया गया कि आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए सभी स्तरों से सक्रिय सहयोग लिया जाएगा, जिससे कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सके।

वर्चुअली हुई इस बैठक से प्रदेश महामंत्री डॉ. सुनीता कुमारी, प्रदेश प्रभारी डॉ. अरुण सज्जन, बलराम पाठक, डॉ. आशा गुप्ता, नीरज पाठक, वंदना श्रीवास्तव, अनुज पाठक, डॉ. अंजना वर्मा, नरेश बंका सहित प्रदेश एवं जिला स्तर के बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए।