झालू बिजली घर पर गिरी आकाशीय बिजली, विभाग में हड़कम्प

Spread the love

शुक्रवार की सुबह से हो रही वर्षा के कारण 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र झालू पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण बिजली घर पर लगे विद्युत उपकरण अचानक से जलने बुझने लगे। झालू बिजली घर के अवर अभियंता सुदेश कुमार से जब इस सम्बंध में वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि बिजलीघर पर लगे विद्युत उपकरणों में लगी डिस्प्ले लाइट अचानक से जलने बुझने लगी।

इस बारे में जब द्वितीय विद्युत उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार बिंद से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि झालू बिजलीघर पर अचानक से आकाशीय बिजली गिरी है। आकाशीय बिजली गिरने से कौन से उपकरण खराब हुए हैं अथवा नहीं इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने नगर व क्षेत्र की जनता से सहयोग बनाये रखने की अपील की है।