झज्जर में फाइनेंसर साहिल मर्डर केस में पिता कुक्कू प्रधान ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या किसी गैंग ने नहीं कराई, बल्कि इसमें गांव के ही 2 युवक शामिल हैं। दोनों साहिल के साथ ही फाइनेंस का काम करते थे। पिता कुक्कू ने कहा- साहिल और आरोपियों के बीच फाइनेंस के रुपए को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद वे अलग काम करने लगे। इसी रंजिश में उन्होंने बेटे का मर्डर कर दिया। केस को अलग एंगल देने के लिए इसमें गैंगस्टरों का नाम जोड़ा जा रह है, जबकि असली कातिल पूर्व में उसके साथ काम करने वाले ही है। उधर, पुलिस की अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने स्कॉर्पियो को किराए पर लिया था। इसके लिए गाड़ी मालिक को 5 हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए भी दिया गया था। फाइनेंसर साहिल की स्कार्पियो सवार 3 बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। साहिल डीघल में ही अपनी बैठक में दोस्तों के सात बैठकर ताश खेल रहे थे, इसी दौरान हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। साहिल पर करीब 20 राउंड फायरिंग की गई थी। अब पढ़िए…बेटे की हत्या पर क्या बोले पिता कलानौर से आई थी स्कॉर्पियो पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो को बरामद कर लिया गया है। शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि यह गाड़ी कलानौर के सुडाना गांव के एक व्यक्ति से पांच हजार रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराए पर ली गई थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि गाड़ी किसके कहने पर किराए पर दी गई थी। वारदात के दिन गाड़ी पर कोई नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। कमिश्नर बोलीं- आरोपियों की पहचान हुई पुलिस कमिश्नर राजश्री का कहना है कि पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली है। उन्हें पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अभी स्कॉर्पियो को लेकर भी जांच की जा रही है। एक साल पहले BJP जॉइन की साहिल के पिता नर सिंह उर्फ कुक्कू प्रधान BJP से जुड़े हैं। वह जिला परिषद का भी चुनाव लड़े थे। साल 2024 के विधानसभा चुनाव में बेरी हलके से टिकट मांग रहे थे। भाजपा में बात नहीं बनी तो सपा के सिंबल पर चुनाव लड़ने की तैयारी की। हालांकि बाद में निर्दलीय प्रत्याशी रमेश दलाल को समर्थन दे दिया। साहिल ने भी साल भर पहले भाजपा जॉइन की। बहादुरगढ़ में सतीश पूनिया, मंत्री महिलपाल ढांडा और पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल शर्मा ने उन्हें पार्टी जॉइन कराई थी। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक राजनीति में दाव आजमाने के लिए साहिल की पत्नी एडवोकेट मनीषा को भी पार्टी जॉइन कराने की तैयारी थी। साहिल ने साल भर पहले लव मैरिज की थी। —————– यह खबर भी पढ़िए…. झज्जर फाइनेंसर मर्डर में रोहित गोदारा गैंग की एंट्री: पोस्ट डालकर लिखा- 6 माह पहले समझाया था, नहीं माना; पिता बोले- पुलिस अफसर-चचेरे भाई ने मरवाया हरियाणा के झज्जर जिले के गांव डीघल में 26 वर्षीय फाइनेंसर साहिल अहलावत मर्डर केस को पुलिस गांव और करीबियों में ही रंजिश से जोड़ कर देख रही है। इसी बीच गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। (पूरी खबर पढ़ें)
झज्जर फाइनेंसर मर्डर, ₹5 हजार प्रतिदिन किराए पर थी स्कॉर्पियो:पिता बोले- पैसों को लेकर गांव के युवकों ने की हत्या; गाड़ी बरामद हुई
