हरियाणा के झज्जर में भाजपा नेता आनंद सिंह के बेटे पंकज अहलावत के कथित एनकाउंटर केस में बड़ा सुबूत परिवार की ओर से एसआईटी को सौंपा गया है। परिवार ने पेन ड्राइव में कई ऐसे वीडियो एसआईटी को सौंपे है, जिसमें पुलिसकर्मी और संगीन मुकदमों में नामजद बदमाश एक साथ शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को लेकर परिवार का दावा है कि बदमाशों के हाथ में जो हथियार हैं, वो पुलिसकर्मी अमरजीत का सरकारी हथियार है। अमरजीत वहीं पुलिसकर्मी हैं, जिनकी शिकायत पर झज्जर थाने में पंकज के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज हुई थी। परिवार का दावा है कि शराब पार्टी के वीडियो में जो बदमाश पुलिसकर्मी अमरजीत के साथ दिख रहे हैं, वही बदमाश उस दिन होटल गैलेक्सी में भी मौजूद थे। होटल में मौजूद बदमाशों की पहचान बिरधाना के आशु, अमित और अन्य के तौर पर हुई है। परिवार की ओर से एसआईटी को सौंप गए इन वीडियो से पुलिस की एनकाउंटर की कहानी एक बार फिर से संदेह के घेरे में आ गई है। बता दें कि 15 जनवरी की रात को पंकज अहलावत को पुलिस एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया था। उस पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था। मामला बीजेपी नेता से जुड़ा होने के कारण और खाप पंचायतों के इस मुद्दे को उठाने पर मुख्यमंत्री ने एसआईटी से जांच कराने की बात कही थी। इसी के बाद सोनीपत कमिशनर ममता सिंह की अगुवाई में एसआईटी बनाई गई है, जो मामले से जुड़े हर पहलू की जांच कर रही है। पंकज के परिवार की ओर से सौंपे गए वीडियो के 2 PHOTOS… 4 प्वाइंट में समझिए SIT को सौंपे वीडियो में क्या…. एनकाउंटर वाली रात को लेकर परिवार ने कही 3 अहम बातें… फ्लिपकार्ट कंपनी के वर्कर रोहित के परिवार ने भी सौंपा सीसीटीवी फुटेज
अच्छेज-पहाड़ीपुर गांव निवासी रोहित के परिवार ने SIT को बताया कि रोहित फर्रुखनगर स्थित फ्लिपकार्ट कंपनी में जॉब करता है। जहां रात के 9 बजे उसकी शिफ्ट खत्म होती है। साढे 9 बजे कंपनी की बस चलती है, जो झज्जर में करीब 10 बजे पहुंचाती है। घर आने के लिए गांव के मुख्य मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर रोहित बाइक छोड़ता है। झज्जर से उक्त पेट्रोल पंप तक रोहित कंपनी के साथियों के साथ किराए की कार में आता है। घटना की रात को पंप से बाइक उठाने के बाद रास्ते में वह पानी के लिए हैंडपंप पर रुक गया। इसी दौरान पंकज ने उससे पूछा था कि वह कौन सी जगह पर है। पंकज को केवल उसने जगह बताई थी। कुछ देर में ही पंकज को पुलिस ने घर पहुंचने से पहले उठा लिया। पंकज को वह पहले न कभी मिला और न ही उसे जानता। फोन आने पर मदद करने गया था नीतेश
नीतेश के परिवार ने एसआईटी को बताया कि उनका बेटा तो कुलताना निवासी पंकज के रिश्तेदार का फोन आने पर उसे लेने के लिए वैगनआर कार लेकर निकला था। इसकी सीसीटीवी फुटेज भी टीम को दी गई है। आरोप है कि पुलिस ने नीतेश को गोली मारने वाले पंकज का साथी बना दिया। परिवार के अनुसार नीतेश ने उन्हें बताया कि पुलिस उसे भी गोली मारना चाहती थी, लेकिन एक पुलिसकर्मी ने मौके पर कह दिया कि ज्यादा हो जाएगा। इसके बाद उसे गोली नहीं मारी गई। पंकज के पिता ने क्या आरोप लगाए… पुलिस ने पंकज पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए पहली FIR: गाड़ी में अवैध असलहा की सूचना पर पीछा किया झज्जर शहर थाने में हवलदार अमरजीत की शिकायत पर FIR दर्ज हुई। जिसमें कहा- ASI प्रवीन के साथ प्राइवेट गाड़ी i20 में ड्यूटी पर थे। मुखबिर ने सूचना दी कि HR14U-8642 में अवैध असलहा है। सांपला फ्लाईओवर के पास नाकेबंदी की। संदिग्ध गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने गाड़ी भगा ली। सुर्खपुर मोड़ के पास फिर गाड़ी रोकने की कोशिश की तो कार में बैठे लड़कों ने पुलिस पार्टी पर गोली चलाई। गोली ASI प्रवीन को लगी। आरोपी गाड़ी भगा ले गए। रात 10ः45 बजे पुलिस कंट्रोलरूम से वीटी हुई। दूसरी FIR: पुलिस की गाड़ी पर दो फायर किए CIA के इंस्पेक्टर राम अवतार की शिकायत पर बेरी थाने में दूसरी FIR दर्ज हुई। जिसमें कहा- CIA इंस्पेक्टर कर्मबीर सिंह ने फोन पर सूचना दी कि आल्ट्रोज कार (HR14U-8642) में सवार 4-5 लड़के ASI प्रवीन को गोली मारकर भागे हैं। रात 11ः30 बजे पहाड़ीपुर से जहाजगढ़ के बीच यह गाड़ी दिखी। रुकने का इशारा किया तो बोलेरो गाड़ी को टक्कर मारी। 3 युवक नीचे उतरे। तभी एक युवक ने पुलिस टीम की गाड़ी पर दो फायर किए, जो शीशे पर लगे। फिर युवक खेतों की तरफ भागे। पुलिस ने उनके पैरों पर निशाना साधकर फायर किया। गोली एक के टखने पर लगी। पकड़े गए युवक ने अपना नाम पंकज बताया। फिर नीतिश और रोहित पहाड़ीपुर को भी पकड़ा, जो पिस्तौल बरामद हुआ, उस पर वेबले स्कॉट इंग्लैंड मार्का है। ——————— झज्जर एनकाउंटर से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… भाजपा नेता के बेटे का एनकाउंटर:पैर में गोली लगी, झज्जर पुलिस का ASI भी घायल; पिता बोले- एनकाउंटर फर्जी, पीठ पर बैठकर मारी गोली हरियाणा के झज्जर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 4 बदमाशों और पुलिस के विशेष दस्ते के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक एएसआई गोली लगने से घायल हो गया। उनकी जांघ पर गहरा घाव हो गया। फायरिंग करते हुए बदमाश भाग गए, जिसकी सूचना मिलते ही झज्जर सीआईए की टीम उनके पीछे लग गई और घेराबंदी कर ली। सीआईए के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (पूरी खबर पढ़ें)
झज्जर एनकाउंटर केस, खाप पंचायत ने कमिश्नर से की मुलाकात:घायल युवक पंकज का भाई बोला- सबूत पेश किए, एसआईटी की जांच पर भरोसा झज्जर के बहुचर्चित एनकाउंटर मामले को लेकर गुरुवार को खाप पंचायत ने सोनीपत कमिश्नर ममता सिंह से मुलाकात की। इस दौरान खाप पंचायत की ओर से मामले से जुड़े अपने सबूत कमिश्नर के सामने रखे और मामले की जांच की मांग की। खाप पंचायत ने कहा कि उन्हें जांच टीम, कमिश्नर ममता सिंह और मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है और उम्मीद है कि मामले की निष्पक्ष व सही जांच होगी। (पूरी खबर पढ़ें)
झज्जर एनकाउंटर केस, पुलिस-बदमाशों की पार्टी का VIDEO:BJP नेता के परिवार का दावा- बदमाशों के हाथ सरकारी हथियार, मुठभेड़ की रात भी यही लोग थे
