झाबुआ: राजस्व एवं खनिज विभाग की संयुक्त कार्यवाही में खनिज का अवैध परिवहन करते एक वाहन जप्त

Spread the love

उक्त कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते हुए जिला खनिज अधिकारी जुवान सिंह भिड़े ने गुरुवार को बताया कि जिले के पेटलावद में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद, तहसीलदार पेटलावद एवं खनिज विभाग की टीम द्वारा मध्य प्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर संयुक्त रुप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए पेटलावद में एक डम्पर क्रमांक एमपी 69 जेड सी 9927 को रेत खनिज का अवैध परिवहन करते जप्त किया गया है।

खनिज अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार वाहन मालिक पर म.प्र. खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर निराकरण हेतु अपर कलेक्टर न्यायलय झाबुआ में प्रेषित किया जाएगा।