तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया भी सोमवार को मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकसंतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा क्षेत्र उनके साथ खड़ा है। विधायक ने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दिलाने के साथ-साथ राज्य सरकार से उचित मुआवजा और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
विधायक ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस असमय हुए नुकसान को सहने की शक्ति प्रदान हो।
