उन्होंने एफआरए, एनओसी और भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों की जानकारी लेने के बाद शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं में भूमि और अन्य प्रक्रियाओं से जुड़े कार्यों को समय पर पूरा करें।
डीसी ने यह भी कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में यदि कोई समस्या आती है, तो संबंधित विभाग जिला प्रशासन को नियमित रूप से अवगत कराएं, ताकि समय पर समाधान किया जा सके।
बैठक में अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि, एसडीओ अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर तथा विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।——–
