सुदीप गुड़िया ने विधानसभा में उठाया तोरपा और बानो में अग्निशमन सेवा का मामला

jh-assembly-mla-sudeep
Spread the love

तोरपा के झामुमो विधायक सुदीप गुड़िया ने सोमवार को विधानसभा में तोरपा और बानो प्रखंड में अग्नि शमन सेवा उपलब्ध न होने का मामला उठाया और दोनों जगहों पर फायर ब्रिगेड की शुरू करने की मांग की। शून्य काल के दौरान सदन में मामला उठाते हुए विधायक ने कहा कि तोरपा और बानो क्षेत्र में लगातार बढ़ती जनसंख्या, वाहनों की संख्या और सरकारी कार्यालय और भवनों के निर्माण के कारण इन क्षेत्रों में अग्निशमन सेवा केंद्र खोलना निहायत जरूरी है।

उन्होंने कहा कि खूंटी में अग्निशमन सेवा केंद्र है, लेकिन तोरपा और बानो क्षेत्र में कोई घटना होने पर फायर ब्रिगेड को आने में काफी विलंब हो जाता है और इसका नुकसान भी बड़े पैमाने पर होता है। उन्होंने सदन से मांग की कि तोरपा और बानो प्रखंड में अग्नि शमन सेवा उपलब्ध कराई जाए।