छत से घुसे…77 लाख के जेवर लूट ले गए:विदिशा में हथियारबंद चार बदमाशों ने परिवार को बंधक बनाकर की वारदात, पिता-पुत्र को पीटा

Spread the love

विदिशा जिले के रायखेड़ी धाम में हथियारबंद बदमाश एक परिवार को बंधक बनाकर 45 तोले सोने-चांदी के जेवर और 8 लाख नकद लूटकर भाग गए। त्योंदा थाना पुलिस के मुताबिक, वारदात शुक्रवार रात 12:30 से 1 बजे के बीच बृज बिहारी कुर्मी पटेल के घर हुई। चार बदमाश छत के रास्ते घर में घुसे। जैसे ही मकान मालिक बृज बिहारी पटेल जागे। बदमाशों ने उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद उनकी पत्नी और बेटे सत्यम कुर्मी को भी एक कमरे में बंद कर दिया। बृज बिहारी कुर्मी ने बताया कि चोरों के पास 3 तलवारें और एक कट्टा था। उन्होंने पहले बृज बिहारी और फिर उनके बेटे सत्यम के साथ मारपीट की। सत्यम कुर्मी के अनुसार, बदमाश घर से लगभग 40 से 45 तोला सोना-चांदी और 8 से 10 लाख रुपए नकद चुरा ले गए। सत्यम के मुताबिक, लूटे गए सोने-चांदी की कीमत करीब 77 लाख रुपए है। देखिए वारदात की दो तस्वीरें पत्नी के हाथ खुलने पर आजाद हुआ परिवार
बदमाशों के भागने के बाद बृज बिहारी की पत्नी ने किसी तरह अपने हाथ खोले, जो ढीले बंधे थे। उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को आजाद कराया और फिर पड़ोसियों और पुलिस को घटना की सूचना दी। त्योंदा थाना प्रभारी गौरव रघुवंशी ने बताया कि मामले में चोरी का केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई हैं। जल्दी ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।