कोटा में JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड:घर जाते समय ट्रेन के आगे कूदा, हरियाणा के सिरसा का रहने वाला था

Spread the love

कोटा में कोचिंग छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। पिछले दो वर्षों से कोटा में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) की तैयारी कर रहा था। घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई रेल लाइन पर रविवार रात 8:30 बजे हुई। मृतक स्टूडेंट की पहचान हरियाणा के सिरसा जिले के गांव हिमायूं खेड़ा निवासी सरताज सिंह के रूप में हुई है। अप्रैल में थे 12वीं की परीक्षा
थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया- ​​​​​​शव को एमबीएस अस्पताल के पोस्टमॉर्टम रूम में भिजवाया। हरियाणा के सिरसा जिले का निवासी सरताज सिंह कोटा के राजीव गांधी नगर स्थित एक हॉस्टल में रहकर इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। परिजनों ने बताया- सरताज 12वीं कक्षा का स्टूडेंट था और अप्रैल में उसके एग्जाम होने थे। उसका दो वर्ष का जेईई का कोर्स पूरा हो गया था। 25 जनवरी की रात उसे हरियाणा अपने घर जाना था और उसी रात उसकी ट्रेन थी। परिजनों से आखिरी बातचीत में उसने कहा था कि उसकी ट्रेन करीब तीन घंटे लेट है और वह तब तक स्टेशन पर ट्रेन देखने जा रहा है। सोमवार को परिजन कोटा पहुंचे, जिनकी मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक सरताज सिंह के पिता का कुलदीप गांव में खेती करते हैं। सरताज उनका इकलौता बेटा था। परिवार वालों ने बताया- सरताज ने 3 घंटे ट्रेन लेट का बहाना बनाया था। ट्रेन लेट नहीं थी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। ………………………………………. ये खबर भी पढ़ें जयपुर में 7th क्लास के स्टूडेंट ने किया सुसाइड:कमरे की खिड़की पर फंदा लगाकर लटका; बुआ के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था जयपुर में सातवीं क्लास के स्टूडेंट ने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। वह हरियाणा का रहने वाला था और अपनी बुआ के पास रहकर पढ़ाई कर रहा था। भतीजे को फंदे पर लटका देख बुआ चिल्लाई। चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को बुलाया। घटना सांगानेर सदर थाने की है। (पूरी खबर पढ़ें)