विधायक विजय सिंह ने तत्काल पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसके मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
विधायक विजय सिंह ने इस धमकी को लोकतंत्र पर सीधा हमला बताया है और पुलिस प्रशासन से अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस घटना को लेकर जेडीयू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है और पार्टी नेताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
