जयदिव्यन-साक्षी ने राजस्थान में लिए सात फेरे, PHOTOS:सुनैना और रवि समेत अभय चौटाला ने दिया आर्शीवाद, देवीलाल परिवार की चौथी पीढ़ी

Spread the love

देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल के परपोते एवं इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला एवं रवि चौटाला के इकलौते बेटे जयदिव्यन और राजस्थान की जज साक्षी भाम्भू के संग शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सोमवार रात को राजस्थान के हनुमानगढ़ में परिवार की मौजूदगी में फेरे लिए। जयदिव्यन एवं साक्षी की शादी की दूल्हा-दुल्हन की कुछ फोटोज सामने आई है, जिसमें स्टेज पर बैठे दूल्हे-दुल्हन को सुनैना व रवि चौटाला और अभय सिंह चौटाला अपनी पत्नी संग आर्शीवाद दे रहे हैं। चौटाला परिवार में चौथी पीढ़ी की ये शादी काफी चर्चाओं में हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इनकी चर्चाएं है। चौटाला परिवार की इस शादी में घर-परिवार, रिश्तेदार और इनेलो पार्टी के नेता व कार्यकर्ता ही शामिल हुए थे। सोमवार देर शाम को सिरसा से करीब 100 लोग बराती में लेकर चौटाला से रवाना हुए थे और शादी के बाद अल सुबह वापस लौटे। जयदिव्यन-साक्षी भाम्भू की शादी से जुड़े कुछ फोटोज… राजस्थान के डबली रैठाना में हुई थी सगाई जयदिव्यन की साक्षी भाम्भू के साथ सगाई राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के गांव डबली रैठाना में हुई थी। 9 तारीख को शादी की तारीख तय हुई। इसके बाद 7 मार्च शाम को सिरसा में स्थित पैतृक चौटाला गांव में प्रीतिभोज कार्यक्रम हुआ, जिसमें जिलेभर के अलावा प्रदेशभर से नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। अगले दिन 8 तारीख को परिवार के लोग शामिल हुए। इससे पहले सुैनना ने हिसार जिले के गांव दौलतपुर स्थित अपने मायके में भात भरने की रस्म पूरी की। जानें दोनों क्या करते हैं जयदिव्यन ने आईएमटी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में डिग्री कर रखी है। वह फिलहाल परिवार का बिजनेस संभाल रहे हैं। वहीं, पुत्रवधू साक्षी भांभू आरएएस हैं और कॉलेज व यूनिवर्सिटी स्तर पर गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं। पहले ही प्रयास में न्यायिक परीक्षा पास की। वह बेहद कम उम्र की जज बनने का गौरव हासिल कर चुकी है। साक्षी के परिवार में उनका एक छोटा भाई भी है।