हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Spread the love

के लिए अधिकारियाें काे निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार सुबह अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम ‘जनता दर्शन में एक-एक करक सभी फरियादियों तक स्वयं पहुंचकर उनकी समस्या पूछी और उनका प्रार्थना पत्र लिया। समस्याओं के निदान के लिए अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में सभी की समस्याओं का उचित निस्तारण कराएं। इस जनता दरबार में पुलिस, राजस्व, आर्थिक सहायता से जुड़े प्रकरण लेकर 50 से अधिक फरियादी पहुंवे।

इस माैके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा है। प्रदेश सरकार हर पीड़ित को खुशहाल करने की भावना से कार्य कर रही है। सरकार की योजनाओं का बिना भेदभाव सभी को लाभ मिल रहा है। ‘जनता दर्शन’ के माध्यम से भी समस्याओं का निराकरण कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दी चॉकलेट

मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। मुख्यमंत्री योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दी और खूब पढ़ने-खेलने की भी सलाह दी।